बेखौफ बाइक सवार लुटेरों का आतंक, मां-बेटी से छीनी सोने की चेन

Edited By Urmila,Updated: 22 Sep, 2026 05:38 PM

bike borne robbers targeted a mother and daughter

देर शाम को अबोहर के जैन नगर रोड़ गली नं. 1 में बाईक सवार दो लुटेरे तलवार से हमला कर स्कूटी सवार मां बेटी से करीब 2 तोला सोने की चैन छीन कर फरार हो गए।

अबोहर (रहेजा) : देर शाम को अबोहर के जैन नगर रोड़ गली नं. 1 में बाईक सवार दो लुटेरे तलवार से हमला कर स्कूटी सवार मां बेटी से करीब 2 तोला सोने की चैन छीन कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना नं. 1 की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी देते हुए जैन नगर गली नं. 1 निवासी ईशा ने बताया कि वह अपनी माता सुमेधा शर्मा के साथ बाजार से स्कूटी पर सवार होकर वापिस अपने घर की ओर जा रही थी कि जैसे ही वह गली नं. 1 में पहुंची कि पीछे से बाईक पर सवार होकर आए दो लुटेरों ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उनकी स्कूटी अनियंत्रित हो गई और पीछे बैठी उनकी माता जमीन पर गिरने लगी। जैसे ही उन्होंने माता को संभाला तो इसी दौरान लुटेरों ने तलावार दिखाते हुए ईशा के गले से करीब 2 तोले की चैन झपट ली और तलवार लहराते हुए फरार हो गए।

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाली तो उसमें दो लुटेरे चैन लूटते हुए दिखाई दे रहे हैं। थाना प्रभारी मनिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस लुटेरों का पता लगाने में लगी हुई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!