विदेश में बेटे का एक्सीडेंट... एक कॉल और पिता शिकार, आप भी हो जाएं Alert!

Edited By Urmila,Updated: 14 Sep, 2026 12:30 PM

hoax about son s accident in new zealand

खुद को न्यूजीलैंड पुलिस अधिकारी बताकर ठगों ने टांडा क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 सलां रोड निवासी दयाल सिंह को बेटे का न्यूजीलैंड में एक्सीडैंट केस में फंसने का झांसा देकर उनसे 9 लाख रुपए ठग लिए।

होशियारपुर (राकेश): खुद को न्यूजीलैंड पुलिस अधिकारी बताकर ठगों ने टांडा क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 सलां रोड निवासी दयाल सिंह को बेटे का न्यूजीलैंड में एक्सीडैंट केस में फंसने का झांसा देकर उनसे 9 लाख रुपए ठग लिए। दयाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 सितम्बर को उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वालों ने खुद को न्यूजीलैंड पुलिस अधिकारी बताया।

उन्होंने कहा कि उसका बेटा सुखराज सिंह उर्फ सन्नी जो न्यूजीलैंड में रहता है, एक्सीडैंट के एक मामले में फंस गया है। आरोपियों ने कथित तौर पर इलाज और पुलिस केस से बचाने के नाम पर रकम की मांग की। विदेश में रह रहे बेटे के साथ हादसे की बात सुनकर परिवार परेशान हो गया। इसी घबराहट का फायदा उठाकर ठगों ने दयाल सिंह से बैंक ऑफ बड़ौदा और एक्सिस बैंक के खातों में 9 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए। 

रकम ट्रांसफर करने के बाद जब दयाल सिंह को संदेह हुआ तो उन्होंने बेटे से संपर्क करने की कोशिश की। बेटे से बातचीत होने पर पूरी कहानी झूठी निकली। ठगी का पता चलने के बाद मामले की शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!