Edited By Kamini,Updated: 04 Sep, 2026 04:19 PM

जिले के एक सरकारी स्कूल से घिनौनी खबर सामने आई है, जहां एक छात्रा के साथ रेप मामले ने सबके होश उड़ा दिए।
होशियारपुर (वरिंदर पड़िंत): जिले के एक सरकारी स्कूल से घिनौनी खबर सामने आई है, जहां एक छात्रा के साथ रेप मामले ने सबके होश उड़ा दिए। होशियारपुर जिले के एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर द्वारा एक 11 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। इस घिनौनी हरकत का तब पता चला जब बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसके माता-पिता उसे लेकर अस्पताल पहुंचे।
28 अगस्त- पंजाब के होशियारपुर जिले में पुलिस ने 11 वर्षीय बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में सरकारी स्कूल के 52 वर्षीय हेडमास्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना 11 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे से 2:30 बजे के बीच हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर बच्ची को सफेद रंग की नशीली गोली खिलाई और इसके बाद गांव के श्मशान घाट के पास उसके साथ दुष्कर्म किया।
नाबालिग बच्ची के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं तथा बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम (POCSO) के तहत मामला दर्ज किया है। हरियाणा पुलिस थाने के थाना प्रभारी सब-इंस्पेक्टर गुरबचन सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है।
अस्पताल पहुंचे तो खुला राज
पीड़ित पिता ने बताया कि 27 अगस्त को उनकी बेटी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जब वह जिले के सिविल अस्पताल में पहुंचे तो वहां डाक्टरों ने बताया कि बच्ची के साथ रेप हुआ है। बताया जा रहा है कि, बच्ची को ब्लीडिंग बहुत ज्यादा हो रही थी, जिसके चलते उसका तुरन्त इलाज शुरू करवाया गया। बच्ची की हालत इतना ज्यादा खराब थी कि, उसकी ब्लीडिंग अगले 4 दिन तक नहीं रुकी। इसके अलावा उसके शरीर पर कई चोटों के निशान भी थे।
छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी पिछले कुछ दिनों से स्कूल नहीं जा रही थी। जब उन्होंने स्कूल न जाने का कारण पूछा तो बेटी ने रोते हुए बताया कि स्कूल का हेडमास्टर पिछले काफी दिनों से उसे परेशान कर रहा है। वह उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ करने के साथ-साथ गलत तरीके से शरीर को छूता है तथा किसी को इस बारे में बताने पर स्कूल से नाम काटने की धमकियां देता है। हेडमास्टर ने छात्रा इतना डराया हुआ था कि, वह 3 महीने से घर पर बताने की हिम्मत नहीं जुटा पाई थी।
पिता ने बताया कि हेडमास्टर उनकी बेटी को धमकियां दे रहा था कि, अगर उसने किसी को बताया तो वह उसे स्कूल से निकाल देगा और बदनाम कर देगा। अगर बेटी को अस्पताल लेकर नहीं जाते तो शायद इस घिनौनी हरकत से पर्दा नहीं उठता। हैडमास्टर ने बेटी को काफी धमकाया हुआ था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here