चोरों ने एक ही रात में 2 मंदिरों और दुकान को बनाया निशाना, दहशत में लोग

Edited By Urmila,Updated: 17 Oct, 2026 02:04 PM

menace of thieves in hajipur

हाजीपुर और इसके साथ लगते गांवों में बीती रात चोरों द्वारा चोरी की तीन वारदातों को अंजाम देने का मामला सामने आया है।

हाजीपुर (जोशी): हाजीपुर और इसके साथ लगते गांवों में बीती रात चोरों द्वारा चोरी की तीन वारदातों को अंजाम देने का मामला सामने आया है। चोरों द्वारा दो मंदिरों और एक दुकान को निशाना बनाते हुए नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया गया, जिसके कारण इलाके के लोगों में भारी सहम और डर का माहौल पैदा हो गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात सबसे पहले चोरी की घटना हाजीपुर के बस स्टैंड के नजदीक जुगियाल रोड मोड़ पर स्थित एक दुकान से सामने आई। यहां चोरों ने दुकान के शटर के ताले तोड़कर अंदर से कीमती सामान और नकदी चोरी कर ली। इसके बाद, दूसरी घटना हाजीपुर के पड़ा मोहल्ला में घटी, यहां चोरों ने श्री गुरु संत रविदास महाराज जी के मंदिर की दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने मंदिर के कैंची गेट और अंदर रखे गल्ले का ताला तोड़कर नकदी चोरी कर ली। 

तीसरी घटना के तहत साथ लगते गांव संधवाल में बाबा लब्बू राम जी के मंदिर को निशाना बनाया गया, यहां भी चोरों ने मंदिर का गल्ला तोड़कर नकदी चोरी कर ली। रात के समय हुई चोरी की इन सभी घटनाओं और चोरों की हरकतें पास ही लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों में कैद हो गई हैं। घटना की सूचना तुरंत हाजीपुर पुलिस को दे दी गई है। ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन अनिल वशिष्ठ ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द से जल्द चोरों को काबू किया जाए और रात के समय शहर में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!