Punjab की शिक्षा क्रांति की खुली पोल- केवल सिंह ढिल्लों

Edited By Kamini,Updated: 16 Sep, 2026 06:09 PM

kewal singh dhillon

शिक्षा क्रांति के नाम पर पंजाब में बड़े-बड़े दावे करने वाली आम आदमी पार्टी सरकार के दावों की पोल खुल गई है।

पंजाब डेस्क : शिक्षा क्रांति के नाम पर पंजाब में बड़े-बड़े दावे करने वाली आम आदमी पार्टी सरकार के दावों की पोल खुल गई है। पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि राज्य में पुरानी इमारतों की रंगाई-पुताई करके बनाए गए ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ में शिक्षकों और लेक्चररों के पद खाली होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई का भारी नुकसान हो रहा है।

केवल सिंह ढिल्लों ने मोगा के वार्ड नंबर 1 स्थित ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ (लंडेके) का उदाहरण देते हुए कहा कि लेक्चररों की कमी के कारण स्कूल में मेडिकल और नॉन-मेडिकल की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसी स्कूल में बस मालिकों को भुगतान न होने के कारण विद्यार्थियों को लाने वाली बसें भी बंद कर दी गई हैं। इससे गांवों से आने वाले विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  

अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि राज्य सरकार खोखली बयानबाजी छोड़कर बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में पर्याप्त शिक्षकों की व्यवस्था करे और स्कूली बसों के किराए का तुरंत भुगतान करे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के मोर्चे पर सरकार पूरी तरह विफल रही है। राज्य सरकार के झूठे वादे अब लोगों के सामने आने लगे हैं और पंजाब की जनता को अब सरकार से इन मुद्दों पर जवाब मांगना होगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!