‘आप’ की नाकामी के कारण पंजाब अंधेरे में, उद्योग और आम जनता बिजली कटों से परेशान: ढिल्लों

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Sep, 2026 10:54 PM

punjab plunged into darkness due to aap s failure

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने आम आदमी पार्टी सरकार की नाकामी, गलत प्रबंधन और बिजली क्षेत्र में लगातार बदलते झूठे बयानों की कड़े शब्दों में निंदा की है। ढिल्लों ने कहा कि ‘आप’ सरकार के दावों और जमीनी हकीकत में...

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने आम आदमी पार्टी सरकार की नाकामी, गलत प्रबंधन और बिजली क्षेत्र में लगातार बदलते झूठे बयानों की कड़े शब्दों में निंदा की है। ढिल्लों ने कहा कि ‘आप’ सरकार के दावों और जमीनी हकीकत में जमीन-आसमान का अंतर है, जिसका खामियाजा आज पंजाब के उद्योगपतियों, किसानों, व्यापारियों और आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

सरकारी आंकड़ों और पिछले बयानों का हवाला देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ढिल्लों ने ‘आप’ सरकार के राजनीतिक और प्रशासनिक विरोधाभास को उजागर किया। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2022 में मुख्यमंत्री पंजाब ने पछवाड़ा कोयला खदान शुरू होने पर दावा किया था कि पंजाब के पास अगले 30 वर्षों के लिए पर्याप्त कोयला है और राज्य जल्द ही देश का अग्रणी ‘पावर सरप्लस’ राज्य बन जाएगा। यह दावा मुख्यमंत्री ने अप्रैल 2026 में भी दोहराया था और कहा था कि थर्मल प्लांटों के पास महीनों का कोयला स्टॉक है तथा कोई कमी नहीं है।

उन्होंने कहा कि अब पंजाब के बिजली मंत्री स्वयं मान रहे हैं कि कोयले की भारी कमी के कारण 1,500 मेगावाट बिजली उत्पादन कम हो गया है और निजी थर्मल प्लांट आधी क्षमता पर चल रहे हैं।

केवल सिंह ढिल्लों ने सवाल किया, “यदि पछवाड़ा खदान में 30 साल का कोयला था, तो आज थर्मल प्लांट बंद क्यों हो रहे हैं? ₹5,000 करोड़ के ‘रोशन पंजाब’ प्रोजेक्ट के जीरो-पावर-कट के दावों का क्या हुआ? सरकार बताए कि उसके झूठे आश्वासनों और बिजली मंत्री के बयानों में यह अंतर क्यों है?”

उद्योगों पर पड़ रहा घातक असर

ढिल्लों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लुधियाना, जालंधर, खन्ना, मोहाली, मंडी गोबिंदगढ़ सहित पूरे पंजाब में 4 से 5 घंटे के लगातार बिजली कट लगाए जा रहे हैं। बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण फैक्ट्रियों का उत्पादन ठप हो रहा है। बिना सूचना लगाए जाने वाले कटों के कारण मशीनरी और कच्चे माल का भारी नुकसान हो रहा है, जिससे उद्योगपतियों की लागत बढ़ रही है।

केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि उद्योग पंजाब की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। यदि उद्योग ही ठप हो गए तो इसका सीधा असर रोजगार, नए निवेश और सरकार के कर राजस्व पर पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि बिजली की खराब आपूर्ति के कारण कृषि क्षेत्र भी प्रभावित है और किसानों को धान तथा अन्य फसलों के लिए आवश्यक बिजली उपलब्ध कराने के साथ-साथ घरेलू क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में पंजाब सरकार विफल रही है।

केवल सिंह ढिल्लों ने पंजाब सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार मीडिया में झूठे दावे और विज्ञापनबाजी बंद करे। सरकार को तत्काल बिजली आपूर्ति की उच्चस्तरीय समीक्षा करनी चाहिए और औद्योगिक क्षेत्रों के साथ-साथ घरेलू उपभोक्ताओं के लिए निर्बाध एवं विश्वसनीय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!