Punjab में भाजपा प्रधान केवल ढिल्लों की गाड़ी पर हमला, मौके पर मचा हंगामा, जानें क्या है मामला

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 Sep, 2026 05:41 PM

alleged attack on punjab bjp pradhan kewal dhillon s car

पंजाब के दिड़बा क्षेत्र से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। गांव तूर बंजारा में दिवंगत गुलजार सिंह के परिवार से मिलने जा रहे पंजाब भाजपा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों की गाड़ी पर कथित तौर पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किए जाने की सूचना...

दिड़बा/संगरूर: पंजाब के दिड़बा क्षेत्र से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। गांव तूर बंजारा में दिवंगत गुलजार सिंह के परिवार से मिलने जा रहे पंजाब भाजपा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों की गाड़ी पर कथित तौर पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किए जाने की सूचना मिली है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, पंजाब भाजपा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों अपने काफिले के साथ गांव तूर बंजारा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी को कथित तौर पर निशाना बनाए जाने की खबर सामने आई। घटना को लेकर मौके पर मौजूद लोगों में भी हलचल मच गई। घटना के बाद मौके की कुछ वीडियो भी सामने आई हैं। इन वीडियो में भाजपा के वरिष्ठ नेता और अन्य लोग मौके पर मौजूद दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, सामने आई वीडियो और लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि होना अभी बाकी है।  

बता दें कि आज  पंजाब भाजपा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों के साथ मनप्रीत बादल, विधायक अश्वनी शर्मा और सुनील जाखड़ भी गांव तूर बंजारा पहुंचे हैं जहां उन्होंने गुलजार सिंह के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!