Edited By Vatika,Updated: 15 Feb, 2023 10:36 AM

वार्डन कुलविंद्र सिंह के खिलाफ आई.पी.सी. और आई.टी. एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
फिरोजपुर(कुमार): एक महिला सीनियर सिपाही की शिकायत पर थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस ने केंद्रीय जेल फिरोजपुर के वार्डन कुलविंद्र सिंह के खिलाफ आई.पी.सी. और आई.टी. एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
महिला सीनियर सिपाही ने बताया कि केंद्रीय जेल फिरोजपुर में बंद हवालाती वीना उर्फ पाशो निवासी कुंडे थाना सदर फिरोजपुर के बेटे की शादी के लिए गार्द लगाई गई थी और वह साथी कर्मचारियों के साथ केंद्रीय जेल फिरोजपुर के बाहर तैनात वार्डन कुलविंद्र सिंह को अपना बैग देकर अंदर गई।
इसमें उसका मोबाइल और जरूरी सामान था। कुलविंद्र सिंह ने उसके बैग में से मोबाइल निकालकर उसकी तथा एक और महिला पी.एच.सी. की वर्दी वाली फोटो उसके इंस्टाग्राम पर डालकर उसके नीचे अश्लील शब्दावली लिखकर पोस्ट कर दी।