Ludhiana में 11 साल की मासूम से दरिंदगी! टीचर के पति ने की अश्लील हरकतें और फिर...

Edited By Vatika,Updated: 13 Mar, 2026 09:52 AM

ludhiana rape case

महानगर में रिश्तों और विश्वास को शर्मसार करने वाला एक बेहद घिनौना

लुधियाना (राज): महानगर में रिश्तों और विश्वास को शर्मसार करने वाला एक बेहद घिनौना मामला सामने आया है, जहां विद्या के मंदिर में एक मासूम बच्ची की अस्मत से खिलवाड़ करने की कोशिश की गई।

जानकारी के अनुसार, एक 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ उसकी ट्यूशन टीचर के ही पति द्वारा अश्लील हरकतें करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में थाना जोधेवाल की पुलिस ने आरोपी नरेंद्र कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दिए अपने बयानों में बताया कि उनकी 11 साल की बेटी बीती 8 मार्च को अपने चचेरे भाई तरनवीर सिंह के साथ घर के पास ही स्थित मैडम परमिंदर कौर के घर ट्यूशन पढ़ने गई थी। पढ़ाई के दौरान जब मौका मिला तो मैडम के पति नरेंद्र कुमार ने मासूम को जबरदस्ती दबोच लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा।

आरोपी की इस हरकत से सहमी बच्ची ने हिम्मत नहीं हारी और शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर ट्यूशन पढ़ रहे अन्य बच्चे और मैडम परमिंदर कौर भी मौके पर पहुँच गए। खुद को घिरता देख आरोपी सहम गया। वहीं मासूम बच्ची डर के मारे रोती हुई भागकर अपने घर पहुँची और परिजनों को आपबीती सुनाई। आरोपी की काली करतूत सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई, जिसके बाद तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस का कहना है कि मासूम बच्ची और उसके परिजनों के बयानों के आधार पर आरोपी नरेंद्र कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मासूमों के साथ ऐसी घिनौनी हरकत करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही आरोपी को सलाखों के पीछे पहुँचाया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!