Ludhiana में 16 साल की नाबालिगा से दुकान में गैंगरेप, पेट दर्द होने पर अस्पताल पहुंची तो हुआ खुलासा

Edited By Vatika,Updated: 07 Mar, 2026 09:21 AM

ludhiana gang rape

महानगर में मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है

लुधियाना(राज): महानगर में मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 16 साल की नाबालिग बच्ची को हवस का शिकार बनाया गया। दरिंदगी की हद तो तब पार हो गई जब इस घिनौनी करतूत के कारण नाबालिग गर्भवती हो गई और उसने एक बच्चे को जन्म दिया। इस पूरी वारदात का खुलासा तब हुआ जब लड़की के पेट में अचानक तेज दर्द उठा और उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने पीड़िता की मां के बयानों के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, 5 मार्च को पीड़िता की मां अपनी बेटी को कमर में दर्द की शिकायत होने पर जोधवाल बस्ती स्थित जैन अस्पताल ले गई थी। डॉक्टर ने शुरुआती दवाई देकर उन्हें घर भेज दिया, लेकिन शाम होते-होते दर्द इतना बढ़ गया कि पीड़िता ने एक नवजात बेटे को जन्म दे दिया। घर में अचानक हुए इस घटनाक्रम से परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। जब मां ने सख्ती से पूछताछ की, तो नाबालिग ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया।

पीड़िता ने बताया कि करीब 5-6 महीने पहले वह खासी रोड स्थित 'दीपक बिल्डिंग मटेरियल' की दुकान पर काम करती थी। वहां के मालिक दीपक सोनी और उसके दोस्त बब्बन ठाकुर ने उसे अपनी हवस का निशाना बनाया। आरोपियों ने नाबालिग को डराया-धमकाया और उसकी मर्जी के बिना दुकान के अंदर बने एक बेड पर उसके साथ कई बार सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) किया। बदनामी और जान से मारने की धमकी के डर से मासूम चुप रही, जिसका फायदा उठाकर दरिंदे उसकी अस्मत लूटते रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना मेहरबान की पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए मुख्य आरोपी दीपक सोनी और उसके साथी बब्बन ठाकुर के खिलाफ संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नाबालिग के साथ हुई इस दरिंदगी के मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!