रिश्ते शर्मसार! बहू ने ससुर पर अश्लील हरकतों के लगाए आरोप, FIR दर्ज

Edited By Kamini,Updated: 04 Mar, 2026 04:17 PM

daughter in law accuses father in law of obscene acts

शहर में एक विवाहित महिला ने अपने ससुर पर अनुचित व्यवहार और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं।

कपूरथला : शहर में एक विवाहित महिला ने अपने ससुर पर अनुचित व्यवहार और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत मिलने के बाद थाना सिटी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार दशमेश कॉलोनी निवासी विवाहिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने पति के साथ ससुराल में अलग रहती है। उसके अनुसार, ससुर उस पर गलत नजर रखता था जिससे परेशान होकर घर में सीसीटीवी कैमरे तक लगवा दिए। विवाहिता ने बताया कि उसका कमरा ससुर के कमरे के पास है। आरोप है कि जब भी वह कमरे से बाहर आती, ससुर भी लॉबी में पहुंच जाते और आपत्तिजनक हरकतें करते। 

पीड़िता ने यह भी दावा किया कि एक मौके पर आरोपी ने उसे गलत नीयत से छुआ और पीठ पर हाथ मारा। जांच अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी मुकेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से पड़ताल कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!