Edited By Urmila,Updated: 01 Mar, 2026 02:42 PM

सब-डिवीजन अहमदगढ़ के गांव कंगनवाल में हुई मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है।
अहमदगढ़ : सब-डिवीजन अहमदगढ़ के गांव कंगनवाल में हुई मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। मामले को लेकर डीएसपी अहमदगढ़ ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि घटना को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा कंगनवाल पहुंच कर जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि पेट्रोल पंप के दफ्तर में व्यक्ति की ओर से हाथ में तलवार पकड़ कर हंगामा किया गया और व्यक्ति से मारपीट की गई है। वहीं बताया जा रहा है कि तलविंदर सिंह नामक व्यक्ति जो हाथ में तलवार लिए हुआ है उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। डी.एस.पी. ने कहा कि अभी तक गांव वालों की ओर से भी शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। फिर भी पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस संबंधित मामले को लेकर गंभीरता से जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानून के तहत क्राइम प्रिवेंशन कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इलाके में शांति भंग करने की किसी को भी इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह किसी भी तरह की अफवाह से बचें। पुलिस प्रशासन ने कहा है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और समाज में अमन-चैन कायम रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। मामले की जांच जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here