Punjab: निहंग सिंहों की दबंगई, पीट डाला सैलून संचालक, गुस्से में आए लोगों ने भी...
Edited By Kalash,Updated: 19 Feb, 2026 02:52 PM

संगरूर जिले के गांव भट्टीवाला में सैलून को लेकर विवाद के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।
पंजाब डेस्क : संगरूर जिले के गांव भट्टीवाला में सैलून को लेकर विवाद के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। बताया जा रहा है कि कुछ निहंग सिंह सैलून बंद करवाने के लिए पहुंचे, जिसके बाद वहां हंगामा खड़ा हो गया। आरोप है कि निहंगों और सैलून संचालक के बीच कहासुनी हुई जो बाद में मारपीट में बदल गई।
बताया जा रहा है कि एक गुरसिख युवक द्वारा बाल कटवाने को लेकर निहंगों ने आपत्ति जताई थी। इसी बात को लेकर निहंगों का समूह सैलून पर पहुंचा और दुकान बंद कराने की कोशिश की। घटना की खबर फैलते ही गांव के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए और उन्होंने इसका विरोध किया।
स्थिति तब और बिगड़ गई जब गुस्साए ग्रामीणों ने एक निहंग को घेर लिया। बताया जाता है कि ग्रामीणों ने उसे पकड़कर काबू कर लिया और उसकी पिटाई भी की। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक तनाव बना रहा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
Related Story

पंजाब कांग्रेस की मीटिंग में आज फिर गरमाया माहौल, चन्नी समर्थकों ने जमकर लगाए नारे

पंजाब में फिर एक्टिव हुआ मॉनसून, 3 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; कई जगह येलो अलर्ट

कांग्रेस की बैठक में छलका काला ढिल्लों का दर्द, पार्टी के भीतर दखलअंदाजी पर साधा निशाना

प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के बरनाला आगमन पर विशाल रैली का आयोजन

पंजाब में इन तारीखों को होगी भारी बारिश! आंधी-तूफान का भी खतरा, 12 जिलों में अलर्ट

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी पर हाईकमान की नजर, बूथ मजबूत करने पर फोकस; दावा-AAP में 40-45 विधायक...

Punjab : मिड-डे मील वर्करों ने भरी हुंकार, 10 अगस्त को लेकर किया बड़ा ऐलान

बस स्टैंड रोड पर करियाना दुकान पर गुंडागर्दी, मंजर देख लोगों का दहला दिल, CCTV में कैद हुई वारदात

सफाई कर्मचारियों के मुद्दे पर कांग्रेस की एकजुटता फिर सवालों के घेरे में, हाईकमान के अलग-अलग...

चन्नी की रील पर वड़िंग का तंज, 'पोस्ट-रील से नहीं जीता जाता चुनाव', आज की बैठकों पर टिकी नजरें