खौफनाक वारदात: पत्नी को दी रूह कंपा देने वाली मौ/त, इलाके में माहौल तनावपूर्ण

Edited By Kamini,Updated: 11 Feb, 2026 10:42 AM

wife brutally murdered

हलका लहरा के गांव खंडेबाद में एक बहुत ही दर्दनाक व क्रूर घटना सामने आई है।

लहरागागा (गर्ग): हलका लहरा के गांव खंडेबाद में एक बहुत ही दर्दनाक व क्रूर घटना सामने आई है। जहां एक युवक ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक के चलते उसकी गंडासे से बेरहमी से हत्या कर दी। जानकारी देते हुए डी.एस.पी. रणवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि खंडेबाद गांव में एक महिला की हत्या कर दी गई है।

जब पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला का खून से लथपथ शव घर के बैडरूम में पड़ा था। जिसके चेहरे व गर्दन पर तेजधार हथियारों के निशान थे। उन्होंने बताया कि जांच के बाद पता चला कि खंडेबाद गांव के तरसेम सिंह के बेटे कुलदीप सिंह ने अपनी पत्नी हरकितन कौर उर्फ ​​गीतू (32) की गंडासे से हत्या कर दी। मृतका 3 नाबालिग बच्चों की मां थी, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है।

घटना के बाद आरोपी कुलदीप सिंह खुद लहरागागा पुलिस स्टेशन पहुंचा और सरैंडर कर दिया। डी.एस.पी. लहरा रणबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मर्डर केस में तुरंत एफ.आई.आर. दर्ज कर ली है और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, मामले की पूरी जांच की जा रही है। मर्डर के पीछे के सही कारणों का अभी पता नहीं चला है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, यह घरेलू झगड़े, पारिवारिक झगड़े और पत्नी के किसी के साथ अवैध संबंध से भी जुड़ा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!