लव स्टोरी का ट्रैजिक End, हुआ ऐसा कि युवक ने उठा लिया खौफनाक कदम

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Feb, 2026 10:47 PM

suicide due to a love affair a 22 year old man troubled by threats

बीती रात स्थानीय पीर बन्ना बनोई रोड के एक युवक ने एक लड़की के साथ प्रेम संबंध के चलते सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। शहरी थाना प्रभारी प्रतीक जिंदल ने बताया कि स्थानीय पीर बन्ना बनोई रोड पर रहने वाले साहिल नामक युवक का सुनाम की एक लड़की के साथ प्रेम...

सुनाम ऊधम सिंह वाला (बंसल): बीती रात स्थानीय पीर बन्ना बनोई रोड के एक युवक ने एक लड़की के साथ प्रेम संबंध के चलते सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। शहरी थाना प्रभारी प्रतीक जिंदल ने बताया कि स्थानीय पीर बन्ना बनोई रोड पर रहने वाले साहिल नामक युवक का सुनाम की एक लड़की के साथ प्रेम संबंध चल रहा था, लेकिन बाद में दोनों में किसी बात पर अनबन हो गई। इसके बाद कुछ युवक उसे धमकाने लगे।

इससे परेशान होकर पीर बन्ना बनोई रोड के रहने वाले संजीव कुमार के बेटे साहिल (22) ने बीती रात अपने घर पर सल्फास खा लिया। पता चलने पर परिवार वाले उसे तुरंत इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने लड़की गगनदीप और 3 युवकों शैंपू, विजय और दीपू के खिलाफ सैक्शन 306 के तहत केस दर्ज कर लिया है और मृतक का पोस्टमॉर्टम सिविल हॉस्पिटल में करवाकर लाश वारिसों को सौंप दी गई है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!