हवाई सफर करने वालों के लिए अहम खबर, अमृतसर से इस शहर के लिए फ्लाइट होगी शुरू

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 23 Mar, 2022 08:07 PM

the flight from amritsar to this city will start

हवाई यात्रा करने वाले लोगों के लिए अहम खबर सामने आ रही है।

अमृतसर : हवाई यात्रा करने वाले लोगों के लिए अहम खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एयरलाइन कम्पनी इंडिगो अमृतसर से लखनऊ के लिए हवाई सेवा शुरू करने जा रही है। एयरलाइन कंपनी इंडिगो 27 मार्च से अमृतसर एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू करने जा रही है, जिससे पंजाब से यू.पी. आने-जाने वाले लोगों को काफी फायदा होगा तथा लोगों का समय भी बचेगा। यू.पी. से पंजाब आने वाले लोगों के लिए भी यह फ्लाइट वरदान साबित होगी, जोकि सिर्फ डेढ़ घंटे के समय में लोगों को अमृतसर पहुंचाएगी।

बताया जा रहा है कि इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट हर रोज सुबह 6.15 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से उड़ान भरा करेगी और 1 घंटा 40 मिनट में 7.55 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचेगी। इसी तरह अमृतसर से यह फ्लाइट दोपहर 12.20 बजे उड़ान भरा करेगी और 2.05 बजे लखनऊ में पहुंचेगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!