Chandigarh में कल से शुरू होगी ‘भारत Taxi’! जानें क्या कुछ होगा खास

Edited By VANSH Sharma,Updated: 17 Sep, 2026 08:14 PM

bharat taxi  to launch in chandigarh tomorrow

चंडीगढ़ में कैब सर्विस के क्षेत्र में अब एक नया विकल्प सामने आने जा रहा है।

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में कैब सर्विस के क्षेत्र में अब एक नया विकल्प सामने आने जा रहा है। 18 सितंबर से शहर में ‘भारत टैक्सी’ सर्विस शुरू होने जा रही है। इसका उद्घाटन शाम 4 बजे चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल और केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर भी मौजूद रहेंगे।

भारत टैक्सी को सहकारी मॉडल पर तैयार किया गया कैब प्लेटफॉर्म बताया जा रहा है। इसमें कैब ड्राइवरों को ‘सारथी’ के तौर पर जोड़ा जाएगा। प्लेटफॉर्म की खास बात यह है कि ड्राइवरों से राइड पर कोई कमीशन नहीं लिया जाएगा और राइड से होने वाली कमाई सीधे ड्राइवर को मिलेगी।

इतना ही नहीं, ड्राइवरों को इस प्लेटफॉर्म में हिस्सेदारी लेने का विकल्प भी दिया जाएगा। इसके लिए वे ₹500 का निवेश कर पांच शेयर ले सकेंगे।

भारत टैक्सी में यात्रियों के लिए भी कुछ अलग सुविधाएं देने का दावा किया जा रहा है। सर्विस में फिक्स किराए और Zero Surge Pricing का विकल्प रखा गया है। यानी व्यस्त समय में डिमांड बढ़ने के साथ किराया अचानक बढ़ाने की व्यवस्था नहीं होगी।

भारत टैक्सी के ऐप के जरिए सिर्फ कैब ही नहीं, बल्कि ऑटो और बाइक टैक्सी भी बुक की जा सकेगी। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्लेटफॉर्म पर वेरिफाइड ड्राइवर, GPS-आधारित लाइव ट्रैकिंग, SOS इमरजेंसी फीचर और कस्टमर सपोर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही गई है।

भारत टैक्सी की चंडीगढ़ में एंट्री ऐसे समय हो रही है, जब शहर में पहले से मौजूद कैब सर्विस को लेकर प्रशासन का सख्त रुख देखने को मिला है। चंडीगढ़ प्रशासन ने हाल ही में Ola, Uber और InDrive के लाइसेंस 6 महीने के लिए सस्पेंड किए हैं।

ऐसे में 18 सितंबर से शुरू होने वाली भारत टैक्सी यात्रियों और ड्राइवरों के लिए एक नया विकल्प लेकर आ रही है। हालांकि, सर्विस शुरू होने के बाद इसकी वास्तविक उपलब्धता, किराए और यात्रियों के अनुभव से ही पता चलेगा कि यह नया मॉडल चंडीगढ़ में कितना कारगर साबित होता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!