पंजाब में राशन कार्ड बनवाने वालों की बाढ़, लाखों एप्लीकेशन की शुरू हुई जांच

Edited By Kamini,Updated: 17 Sep, 2026 01:34 PM

scrutiny of ration card applications begins in punjab

नए राशन कार्ड को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नए राशन कार्ड बनवाने वालों की बाढ़ आ गई है।

पंजाब डेस्क: नए राशन कार्ड को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नए राशन कार्ड बनवाने वालों की बाढ़ आ गई है। हालत यह है कि पंजाब से 19.50 लाख एप्लीकेशन आ चुकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, करीब 40 लाख लाभार्थी ऐसे हैं जो नए या पुराने राशन कार्ड के मेंबर बनना चाहते हैं। दूसरी ओर, पंजाब सरकार ने इन एप्लीकेशन की जांच शुरू कर दी है, जो 30 सितंबर तक पूरी होनी है। 

गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने 11 मार्च को एक नोटिफिकेशन जारी करके नए राशन कार्ड के लिए शर्तों में ढील दी थी। सेंट्रल फॉर्मूले में बदलाव करके सालाना इनकम लिमिट 1.80 लाख रुपये से बढ़ाकर 8 लाख रुपये कर दी गई, जिससे अमीर लोगों के लिए भी राशन कार्ड बनवाने का रास्ता साफ हो गया। अब गाड़ी और जमीन वाले लोग भी इस स्कीम का फायदा उठा सकेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 22 जुलाई को 10 लाख नए राशन कार्ड बनाने का ऐलान किया था और फूड एंड सिविल सप्लाई डिपार्टमेंट ने ‘स्मार्ट राशन कार्ड स्कीम’ के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए 11 अगस्त तक का समय दिया था।

अभी पंजाब में 41.47 लाख राशन कार्ड होल्डर और 1.54 करोड़ लाभार्थी हैं। पंजाब सरकार ‘मेरी रसोई’ स्कीम के तहत राशन किट देती है, जबकि केंद्र सरकार हर सदस्य को 5 kg गेहूं देती है। आम आदमी पार्टी सरकार आचार संहिता लागू होने से पहले इन नए कार्ड का काम पूरा करना चाहती है। सूत्रों के मुताबिक, सबसे ज़्यादा 2.25 लाख एप्लीकेशन लुधियाना जिले से और सबसे कम 28,500 एप्लीकेशन फतेहगढ़ साहिब जिले से मिली हैं। पंजाब के आधा दर्जन जिलों में यह आंकड़ा एक लाख को पार कर गया है। पंजाब सरकार ने इन एप्लीकेशन की जांच शुरू कर दी है, जो 30 सितंबर तक पूरी होनी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!