पंजाब के लाखों पेंशनर्स के लिए अहम खबर, सीधे बैंक खाते में आए करोड़ों रुपए

Edited By Urmila,Updated: 05 Sep, 2026 12:24 PM

important news for lakhs of pensioners of punjab

पंजाब सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत प्रदेश में 36 लाख से अधिक लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

चंडीगढ़/जालंधर (धवन): पंजाब सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत प्रदेश में 36 लाख से अधिक लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार कमजोर, जरूरतमंद और वंचित वर्गों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि वृद्धावस्था पैंशन सहित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत अब तक डायरैक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डी.बी.टी.) के जरिए 2,697.44 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा कराई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि डी.बी.टी. व्यवस्था से वित्तीय सहायता का वितरण पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से बिना किसी बिचौलिए के सुनिश्चित हुआ है।

मंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं हेतु 6,131.91 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है। इससे वृद्धजनों, विधवाओं, दिव्यांगों, आश्रित बच्चों और अन्य जरूरतमंद वर्गों को निरंतर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!