पंजाब समेत 4 राज्यों में 1 दिसंबर से शुरू होगी जनगणना, जारी हुआ नोटिफिकेशन

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Sep, 2026 12:51 AM

census to begin in four states including punjab from december 1

केंद्र सरकार ने वर्ष 2027 की जनगणना को लेकर अहम नोटिफिकेशन जारी किया है। नए फैसले के तहत पंजाब, उत्तर प्रदेश, गोवा और उत्तराखंड में जनगणना का काम 1 दिसंबर 2026 से शुरू होकर 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। भारत के रजिस्ट्रार जनरल के अनुसार, जिन राज्यों में...

जालंधर : केंद्र सरकार ने वर्ष 2027 की जनगणना को लेकर अहम नोटिफिकेशन जारी किया है। नए फैसले के तहत पंजाब, उत्तर प्रदेश, गोवा और उत्तराखंड में जनगणना का काम 1 दिसंबर 2026 से शुरू होकर 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। भारत के रजिस्ट्रार जनरल के अनुसार, जिन राज्यों में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं, वहां जनगणना की प्रक्रिया पहले शुरू की जा रही है।

भारत के रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण की ओर से जारी सरकारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए इन राज्यों में जनगणना की प्रक्रिया पहले पूरी की जाएगी।

गौरतलब है कि पंजाब, उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड की विधानसभाओं का कार्यकाल मई 2027 तक समाप्त हो जाएगा। ऐसे में इन राज्यों में समय पर विधानसभा चुनाव कराना जरूरी होगा। हालांकि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक के बाद लिए गए फैसले के अनुसार मणिपुर में फिलहाल जनगणना को टाल दिया गया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!