शादी के 5 दिन बाद नई नवेली दुल्हन की हरकत ने उड़ाए परिवार के होश, चक्करों में पड़ा पति

Edited By Vatika,Updated: 19 Jan, 2023 09:51 AM

the action of the newlywed bride shocked the family

दुल्हन की तलाश करने की मांग की है।

बहरामपुर (गोराया): पुलिस स्टेशन बहरामपुर के अधीन एक गांव के युवक की नवविवाहिता पत्नी 5 दिन बाद ही घर से फरार हो गई। युवक का विवाह 8 जनवरी को हुआ था। पीड़ित परिवार ने बहरामपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत देकर दुल्हन की तलाश करने की मांग की है।

इस संबंधी पीड़ित तरसेम चंद ने बताया कि उसके 30 वर्षीय बेटे का विवाह गांव दरशोपुर निवासी अशोक कुमार ने हस्तक्षेप कर एक लड़की से गुरुद्वारे में करवाया था। 13 जनवरी को जब वह सो रहे थे तो उसके बेटे ने रात 2.30 बजे बताया कि उसकी पत्नी कमरे में नहीं है और भाग गई है। उन्होंने उसकी काफी तलाश की परंतु कुछ पता नहीं चला। वहीं बहरामपुर पुलिस स्टेशन प्रभारी दीपिका ने कहा कि इस संबंधी शिकायत मिली है तथा जांच की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!