दिल्ली कूच किसानों से जुड़ी बड़ी खबर, आज भी वापिस लौटा जत्था

Edited By Urmila,Updated: 08 Dec, 2024 04:01 PM

tear gas shells were fired on farmers again

एक बार फिर पंजाब के किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे हैं।

चंडीगढ़ : एक बार फिर पंजाब के किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे हैं। पंजाब से लगती सीमा पर हरियाणा पुलिस की ओर से मल्टी लेयर बैरिकेडिंग की गई है। आंसू गैस के गोले छोड़े जाने के कारण किसानों को कुछ मीटर पीछे हटना पड़ा। वहीं खबर सामने आई है कि हरियाणा सरकार ने किसानों को आगे नहीं जाने दिया जिसके चलते किसानों का जत्था शंभु बार्डर से वापिस लौटा। 

kisan protest

हालांकि, किसानों को इसका अंदाजा पहले से ही था क्योंकि पुलिस पहले भी उन्हें रोकने के लिए इस तरह की शैलिंग की गई लेकिन किसानों ने अपनी आंखें और चेहरे मास्क से ढके हुए थे। फिलहाल पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर किसान द्वारा दिल्ली पहुंचने की जद्दोजहद की गई।  101 किसानों का जत्था पैदल ही दिल्ली के लिए निकल था लेकिन उन्हें हरियाणा सरकार ने आगे नहीं जाने दिया।

 farmer protest

उधर, किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या तो उनकी मांगों का समाधान करें या उन्हें दिल्ली जाने की इजाजत दें। उन्होंने कहा कि अब भी किसान कर्ज के बोझ तले दबकर मर रहा है, इसलिए अगर कुछ किसानों को अपने संघर्ष के लिए अपनी जान भी देनी पड़ेगी तो वे इससे पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि वे जबर के साथ सबर का मुकाबला करेंगे और अपनी मांगों पर डटे रहेंगे। किसान नेता पंधेर ने कहा कि आज भी 7-8 किसान घायल हुए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!