लालडू में मिला कोरोना का संदिग्ध मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने घर व इलाका किया सील

Edited By Vaneet,Updated: 01 Apr, 2020 09:33 PM

suspected corona patient found in laldu health department sealed home and area

लालडू में मिला कोरोना का संदिग्ध मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने घर व इलाका किया सील...

लालडू/डेराबस्सी(गुरप्रीत सिंह): लालडू मंडी में कोरोना वायरस की संदिग्ध महिला मरीज सामने आई है। स्वास्थ विभाग की टीम ने महिला की पहचान कर उसके घर को सील कर दिया और पुलिस ने भी इलाके में चौकसी बढ़ा दी है।

PunjabKesari

जानकारी देते हुए डा. सुखविंदर सिंह ने बताया कि संदिग्ध महिला मरीज की पहचान हरदयाल कौर पत्नी दरबार सिंह के रूप में हुई है जोकि लालडू मंडी की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि हाल ही में महिला का मोहाली के एक निजी अस्पताल में किसी बीमारी का ऑपरेशन हुआ था जिसके बाद महिला को 24 मार्च को छुट्टी मिल गई थी। उन्होंने बताया कि उक्त महिला का ऑपरेशन करने वाला डॉक्टर कोरोना पॉजीटिव पाया गया है जिसके चलते स्वस्थ्य विभाग की टीम ने उक्त डॉक्टर के सम्पर्क में आने वाले सभी लोगों की पहचान कर एतिहात के तौर पर उनके टेस्ट करवाए जा रहे है और उन्हें कोरांटीन में रखा जा रहा है। आज उक्त महिला की शिनाख्त कर उनके घर को सील कर दिया गया है। वीरवार को महिला का सैंपल लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!