BSF ने दबोचा संदिग्ध युवक, जांच में पाक कनेक्शन आया सामने

Edited By Urmila,Updated: 14 Mar, 2026 03:53 PM

bsf apprehends suspicious youth

थाना सदर फिरोजपुर के अंतगर्त पड़ते क्षेत्र बीएसएफ बीओपी चौंकी पछाड़ीयां के नजदीक से बीएसएफ के जवानों ने शक के अधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

फिरोजपुर (परमजीत सोढी) : थाना सदर फिरोजपुर के अंतगर्त पड़ते क्षेत्र बीएसएफ बीओपी चौंकी पछाड़ीयां के नजदीक से बीएसएफ के जवानों ने शक के अधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और 2700 रुपए की नकदी बरामद की है जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। मालूम हो कि पकड़े गए व्यक्ति के मोबाइल फोन से उसकी बातें पाक समगलरों से होनी पाई गई है जिसके चलते पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति को हिरासत में लेकर विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज किया है और उसके साथी की तलाश शुरु कर दी है। 

जानकारी देते हुए थाना सदर फिरोजपुर के एएसआई मेजर सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में अभिषेक आनंद सहायक कमौंडैंट बीएसएफ बीओपी पछाड़िया ने बताया कि उन्होंने कामल वाला के खेतों के नजदीक दो नौजवानों को शक होने का ईशारा किया तो उनमें से एक नौजवान फरार हो गया और दूसरे को उन्होंने काबू कर लिया। जब पकड़े गई नौजवान से पूछा गया तो उसने अपना नाम गुरमीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह वासी गांव चक्क कन्नीयां वाला जिला मोगा बताया और फरार हुए नौजवान की पहचान गुरमीत सिंह पुत्र चिमन सिंह वासी गांव कामल वाला फिरोजपुर के तौर पर की है। जिन्हें बीएसएफ के जवानों ने पुलिस के हवाले किया है। मामलें की जांच कर रहे मेजर सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक से मोबाइल फोन सैमसंग, 1 मोटरसाइकिल प्लटीना नंबर पीबी-09एच-8216 और 2700 रुपए की नकदी बरामद की है एवं दोषी से बरामद हुए मोबाइल फोन में उसकी पाकिस्तानी समगलरों से बातचीत हुई पाई गई है जिसके चलते पुलिस ने गिरफ्तार गुरमीत सिंह व फरार हुए उसके साथी पर मामला दर्ज कर अगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!