Edited By Vatika,Updated: 23 Dec, 2023 02:21 PM

फिलहाल पुलिस अब आस-पास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की तालाश में जुट गई है।
चंडीगढ़ः चंडीगढ़ के सैक्टर 43 बस स्टैंड से रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, यहां कलयुगी मां-बाप 7 दिन के बच्चे को छोड़ फरार हो गए। इस घटना के बाद हर तरफ अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार सैक्टर 43 बस स्टैंड के महिला शौचालय में से 7 दिन का बच्चे मिलने से अचानक शोर मच गया। बताया जा रहा है कि सफाई के दौरान जब सफाई कर्मियों की नजर बच्चे पर पड़ी तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। इस बात की खबर हर-तरफ आग की तरह फैल गई। बच्चा करीब 7 दिन का है, जो पूरी तरह से कपड़ों में लिपटा हुआ था।
आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने मेडिकल स्टाफ की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक लड़का और लड़की बच्चे को वहां छोड़कर भाग गए। फिलहाल पुलिस अब आस-पास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की तालाश में जुट गई है।