Edited By Kalash,Updated: 05 Apr, 2026 05:47 PM

पंजाब में बीते दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इसके साथ ही कई इलाकों में ओले भी गिरे हैं।
पंजाब डेस्क : पंजाब में बीते दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इसके साथ ही कई इलाकों में ओले भी गिरे हैं। इस कारण एक ओर जहां लोगों को गर्मी से राहत है वहीं किसान चिंता के साय में है क्योंकि गेहूं की फसल खेतों में तैयार है और बारिश के कारण फसल को नुकसान हो रहा है। इसी बीच मौसम विभाग द्वारा चेतावनी जारी की गई है। विभाग द्वारा 9 अप्रैल तक के मौसम का अनुमान जारी किया गया है और बताया गया है कि आने वाले दिनों में भी पंजाब में बारिश होगी और तेज हवाओं के साथ-साथ ओले भी गिर सकते हैं।
आज और कल बारिश के आसार
मौसम विभाग का कहना है कि आज 5 अप्रैल और कल 6 अप्रैल को होशियारपुर, रूपनगर, नवांशहर, मोहाली, गुरदासपुर और पठानकोट में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
7 और 8 अप्रैल के लिए बड़ा अनुमान
इसके साथ ही 7 और 8 अप्रैल को मौसम में बड़ा बदलाव आएगा और पंजाब के अधिकतर जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। इस दौरान कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here