बरनाला में हथियारबंद बदमाशों ने भाजपा नेता दंपती पर किया हमला,  हवाई फायर कर भगाया

Edited By Vatika,Updated: 13 May, 2026 09:50 AM

barnala news

बरनाला शहर में एक चिंताजनक और दिल दहला देने वाली घटना उस समय सामने आई जब गत

बरनाला(विवेक सिंधवानी / रवि) : बरनाला शहर में एक चिंताजनक और दिल दहला देने वाली घटना उस समय सामने आई जब गत रात्रि लगभग 11:30 बजे 3 हथियारबंद बदमाशों ने नगर कौंसिल बरनाला के पूर्व उपाध्यक्ष नरेंद्र गर्ग नीटा तथा उनकी धर्मपत्नी एवं भाजपा प्रत्याशी ममता गर्ग पर लूटपाट की नीयत से अनाज मंडी रोड पर हमला करने की कोशिश की। हालांकि नरेंद्र गर्ग नीटा ने अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाली और हवाई फायर कर बदमाशों को मौके से भगा दिया।

नगर कौंसिल बरनाला के पूर्व उपाध्यक्ष नरेंद्र गर्ग नीटा ने बताया कि वह गत रात्रि अपनी फैमिली के साथ एक सामाजिक समागम में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वह अनाज मंडी रोड पर गली नंबर 9 के समीप पहुंचे, तभी अचानक पीछे से किसी ने बड़ी ऊंची और तेज आवाज में उन्हें पुकारा। आवाज सुनकर नीटा ने अपनी गाड़ी रोक ली। इतने में बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक उनके पास आ गए। इन तीनों के हाथों में तलवारें और अन्य तेजधार हथियार थे। बदमाशों ने गली को चारों तरफ से घेर लिया और एक बहाना बनाते हुए कहने लगे कि तुम्हारी कार ने हमें टक्कर मारी है। नीटा ने शांत स्वर में जवाब दिया कि जब आप वहां थे ही नहीं तो टक्कर कैसी, लेकिन बदमाश इस जवाब से और भी उग्र हो गए।

इसके बाद बदमाशों ने अपना असली इरादा जाहिर करते हुए धमकी भरे लहजे में कहा कि "जो कुछ भी पहना है, सब हमारे हवाले कर दो।" यह सुनते ही नरेंद्र गर्ग नीटा ने बिना घबराए तत्काल अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल ली। रिवाल्वर देखते ही तीनों बदमाश बुरी तरह घबरा गए और अनाज मंडी रोड की तरफ भागने लगे। नीटा ने उनके पीछे हवाई फायर भी किया, जिससे बदमाश और तेज रफ्तार से फरार हो गए। घटना के तत्काल बाद नरेंद्र गर्ग नीटा ने रात को ही पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और घटनास्थल की बारीकी से छानबीन शुरू कर दी। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि बदमाशों की पहचान हो सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!