पंजाब में मौसम का डबल अटैक, कहीं बारिश-आंधी तो कहीं हीटवेव का अलर्ट

Edited By Kamini,Updated: 23 May, 2026 06:30 PM

weather double attack in punjab

पंजाब के मौसम को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए पंजाब के लिए मौसम की चेतावनी जारी की है।

पंजाब डेस्क : पंजाब के मौसम को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए पंजाब के लिए मौसम की चेतावनी जारी की है। राज्य के कई जिलों में बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार आज शाम पंजाब के कई जिलों में आंधी, तेज हवाएं और हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 60 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेगी। 

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, पठानकोट, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, बठिंडा और मानसा समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आंधी तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।

इन जिलों में हीटवेट का अलर्ट

वहीं  24 मई को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन दक्षिण पंजाब के कुछ इलाकों में हीट वेव को लेकर चेतावनी जारी की गई है। 25 मई को गर्मी का असर और बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने पंजाब के कपूरथला, फिरोजपुर, जालंधर, फाजिल्का, फरीदकोट, नवांशहर, बठिंडा, मोगा और मुक्तसर में 28 मई तक हीटवेट की संभावना जताई है। 

फाजिल्का, फिरोजपुर, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों को हीट वेव से सावधान रहने को कहा गया है, जबकि पंजाब के कई अन्य जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। 26 और 27 मई को कई जिलों में गर्मी और बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जगहों पर हीट वेव की चेतावनी जारी की है। लोगों दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच बिना वजह घरों से बाहर न निकले, खूब पानी पीने और बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखने की सलाह दी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!