Breaking News: SGPC चुनाव में किसने मारी बाजी, जानें कौन बना प्रधान

Edited By Urmila,Updated: 28 Oct, 2024 03:15 PM

sgpc elections

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष का फैसला आज हो गया है। एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी फिर से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष बन गए हैं।

अमृतसर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष का फैसला आज हो गया है। एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी फिर से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष बन गए हैं। दोपहर करीब 12 बजे श्री हरमंदिर साहिब स्थित तेज सिंह समुद्री हॉल में अरदास के बाद वोटिंग शुरू हुई। विभिन्न जिलों से आए शिरोमणि कमेटी सदस्यों ने नए अध्यक्ष के लिए मतदान किया। इस बीच एडवोकेट धामी ने बीबी जागीर कौर को हराकर दोबारा चुनाव जीत लिया है। धामी को 107 वोट मिले जबकि बीबी जागीर कौर को 33 वोट मिले। यहां यह भी बता दें कि एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी चौथी बार अध्यक्ष बने हैं।

 Advocate Harjinder Singh Dhami,

आम बैठक के दौरान चुने गए शिरोमणि कमेटी के पदाधिकारी और अंतरिंग मैंबर इस प्रकार रहे- अध्यक्ष - एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुजीत सिंह विरक, जूनियर सीनियर उपाध्यक्ष बलदेव सिंह कल्याण, महासचिव शेर सिंह मंडवाल चुने गये। आंतरिक समिति के सदस्यों के लिए  बीबी हरजिंदर कौर, अमरीक सिंह विछोआ, सुरजीत सिंह तुगलवाला, परमजीत सिंह खालसा, सुरजीत सिंह गढ़ी, बलदेव सिंह कायमपुर, दलजीत सिंह भिंडर, सुखहरप्रीत सिंह रोडे, रविंदर सिंह खालसा, जसवंत सिंह पुड़ैन और परमजीत सिंह रायपुर शामिल हैं। ऑनरेरी मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मनन चुन गए हैं।  

गौरतलब है कि शिरोमणि कमेटी में कुल 148 सदस्य थे। जहां एक तरफ अकाली दल से उम्मीदवार एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी तो दूसरी तरफ बागी गुट से बीबी जागीर कौर प्रधान ने इस पद के लिए चुनाव लड़ा। हालांकि, बीबी जागीर कौर ने दावा किया कि उन्हें 125 सदस्यों का समर्थन हासिल है।

बता दें कि 2022 में एडवोकेट धामी को 104 वोट मिले थे, जबकि विपक्ष में खड़ी बीबी जागीर कौर को 45 वोट मिले थे। इसी तरह साल 2023 में वकील धामी को 102 वोट मिले, जबकि विपक्षी उम्मीदवार संत बलबीर सिंह घुन्नस को सिर्फ 15 वोट मिले।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here   

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!