सनसनीखेज: तलवारें लेकर सैलून में घुसे 10-15 युवक, संचालक पर किए ताबड़तोड़ वार...

Edited By Kamini,Updated: 06 Mar, 2026 11:18 AM

salon operator attacked

एक सैलून संचालक पर तलवारों से हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

पंजाब डेस्क : एक सैलून संचालक पर तलवारों से हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चंडीगढ़ के मौली जागरा के विकास नगर इलाके की घटना है, जहां 10-15 युवक तेजधार तलवारें लेकर सैलून में घुस गए। इस दौरान सैलून संचालक पर तलवारों से हमला किया गया, जिसस उसके दोनों हाथों पर गंभीर चोटें आई। 

घायल की पहचान मोहम्मद गुफरान के रूप में हुई है, जिसकी दोनों हाथों की हथेलियां बुरी तरह कट गईं। मिली जानकारी के अनुसार, गुफरान विकास नगर में सैलून चलाता है। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इससे पहले भी साल 2025 में दिवाली के समय कुछ युवकों ने उस पर हमला किया था। अब उन्हीं पर दोबारा हमला करने का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि वीरवार शाम करीब 10 से 15 युवक अचानक उसके पास पहुंचे और तेजधार हथियारों व तलवारों से उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने खास तौर पर उसके हाथों पर लगातार वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत गुफरान को उठाकर सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।  इस दौरान परिवार वालों का कहना है कि, जब 6 महीने पहले गुफरान पर हमला किया गया था तो पुलिस ने सख्त कार्रवाई नहीं की। इसी के चलते आरोपियों के हौंसले बढ़ गई और उन्होंने दोबारा हमला कर दिया। 

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची मौली जागरा थाना की पुलिस ने जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की पहचान के लिए इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान कर उन्हें जल्द पकड़ा जा सके। उधर, घटना के बाद इलाके के लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि मौली जागरा इलाके में पुलिस की गश्त बहुत कम रहती है, जिसके चलते असामाजिक तत्व बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!