Edited By Urmila,Updated: 22 Sep, 2025 02:44 PM

आज सफाई सेवक यूनियन एक्शन कमेटी की ओर से एक बैठक रखी गई, जिसमें पंजाब भर के विभिन्न शहरों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
फाजिल्का (लीलाधर) : आज सफाई सेवक यूनियन एक्शन कमेटी की ओर से एक बैठक रखी गई, जिसमें पंजाब भर के विभिन्न शहरों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। पंजाब मीत प्रधान फतेह बोहत की अगुवाई में फाजिल्का जिला से अबोहर, जलालाबाद और अरनीवाला से प्रतिनिधि पहुंचे।
फाजिल्का नगर परिषद कॉन्ट्रैक्ट के प्रधान लवली वाल्मीकि ने बताया कि नगर निगम और नगर परिषदों में पिछले 25-25 सालों से काम कर रहे सफाई सेवकों की पक्की भर्ती के मुद्दे पर किसी भी सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। न ही रिटायर कर्मचारियों को पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। न ही कच्चे मुलाजिमों की तनख्वाह में बढ़ोतरी हुई, न उन्हें मेडिकल, न बच्चों की उच्च शिक्षा का लाभ, न बीमा। ऐसी ही करीब 35-36 मांगे हैं जिन्हें सरकार पूरा करने में नाकाम रही है।
सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों को देखते हुए आज सफाई सेवक एक्शन कमेटी की ओर से दो दिन की हड़ताल का ऐलान किया गया। अगर सरकार ने ध्यान न दिया तो पंजाब भर के सफाई सेवक, सीवरेज कर्मचारी और नगर परिषदों के सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का एलान करेंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here