पिस्तौल की नोक पर कार छीन फरार हुए लुटेरे, घटना CCTV में कैद

Edited By Kalash,Updated: 10 Jan, 2022 10:35 AM

robbers snatched the car at the tip of the pistol

बटाला में लुटेरों के हौसले हुए बुलंद होते जा रहे हैं। बटाला के अर्बन अस्टेट कालोनी के नजदीक कादियां रोड पर उस समय सनसनी फैल गई

बटाला (गुरप्रीत): बटाला में लुटेरों के हौसले हुए बुलंद होते जा रहे हैं। बटाला के अर्बन अस्टेट कालोनी के नजदीक कादियां रोड पर उस समय सनसनी फैल गई, जब चार लुटेरों ने पिस्तौल की नोक पर कार सवार से उसकी कार छीन ली। कार छीनते समय लुटेरों ने हवाई फायर भी किए और मौके से फरार हो गए। लूट की यह सारी घटना वहां लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस की तरफ से इस मामले की जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर की दाड़ी नोचने वाला गिरफ्तार

PunjabKesari

पीड़ित कार सवार गौरव पाल ने बताया कि वह और उसका दोस्त होशियारपुर में ट्रैक्टर एजेंसी में सुबह करीब छह बजे अपनी कार स्विफ्ट डिजायर पर सवार होकर काम पर जा रहे थे। सड़क ठीक न होने के कारण उनकी कार की रफ्तार धीमी थी। इस दौरान अचानक एक मोटरसाइकिल सवार ने उनकी कार के आगे अपना मोटरसाइकिल खड़ा कर दिया और साथ ही एक दूसरी कार भी नजदीक आकर खड़ी हो गई।

यह भी पढ़ें: चुनावी घोषणा पत्र में पंजाब मॉडल की झलक देखने को मिलेगी

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल सवार और दूसरी कार में से कुछ नौजवान उतरे, जिन्होंने हवाई फायर करते हुए उन्हें कार से उतरने के लिए कहा। उक्त लुटेरे कार लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति के बयानों के आधार पर इस मामले की तफतीश करनी शुरू कर दी। पुलिस ने सी.सी.टी.वी. फुटेज के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही लुटेरों को भी काबू कर लिया जाएगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!