गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर की दाड़ी नोचने वाला गिरफ्तार

Edited By Urmila,Updated: 10 Jan, 2022 01:24 PM

arrested for scratching the beard of the manager of gurudwara sahib

गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर की दाड़ी नोचने के आरोप में थाना थर्मल पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एस.एच.ओ. बलविन्द्र सिंह ने बताया कि आदर्श नगर स्थित गुरुद्वारा भाई लालो...

बठिंडा (विजय): गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर की दाड़ी नोचने के आरोप में थाना थर्मल पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एस.एच.ओ. बलविन्द्र सिंह ने बताया कि आदर्श नगर स्थित गुरुद्वारा भाई लालो जी में गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के मौके पर समागम का आयोजन किया गया था। इस मौके पर आरोपी कशमीर सिंह निवासी बलासपुर लंगर खाने के लिए गुरुद्वारा साहिब में गया था। इस दौरान कशमीर सिंह की गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर अजैब सिंह व अन्य के साथ बहस हो गई। इसके चलते आरोपी ने मैनेजर की दाड़ी नोच डाली और गाली-गलौच किया। पुलिस ने मैनेजर अजैब सिंह की शिकायत पर आरोपी कशमीर सिंह के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोपों सहित विभिन्न धाराओं के तहत अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!