Punjab : शादी से कुछ देर बाद ही लाल चूड़े वाली विवाहिता ने...

Edited By Urmila,Updated: 24 Mar, 2026 11:22 AM

punjab newly married wife

गांव खडियाल में घरेलू झगड़े के चलते एक विवाहिता ने जहरीली चीज निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

सुनाम ऊधम सिंह वाला (बांसल): गांव खडियाल में घरेलू झगड़े के चलते एक विवाहिता ने जहरीली चीज निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। स्थानीय सिविल अस्पताल में मृतका के पोस्टमार्टम के दौरान जानकारी देते हुए पुलिस चौकी मेहला चौक के इंचार्ज सब-इंस्पैक्टर बलकार सिंह ने बताया कि गांव इलवाल की जसवीर कौर की शादी करीब 1 साल पहले खडियाल के यादप्रीत सिंह के साथ हुई थी, लेकिन ससुराल परिवार उसे किसी बात को लेकर अक्सर परेशान करता था।

जिसके चलते जसवीर कौर (29) पत्नी यादप्रीत सिंह निवासी गांव खडियाल ने कोई जहरीली चीज निगल ली। सूचना मिलने पर जसवीर कौर को तुरंत इलाज के लिए सुनाम के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत में सुधार न होता देख उसे फिर इलाज के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। सब-इंस्पैक्टर बलकार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतका के पति यादप्रीत सिंह और उसकी सास लखविंदर कौर के खिलाफ बी.एन.एस.एस. की धारा 108 और 3,5 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!