तपा पुलिस ने चोरी का मामला सुलझाया, चार आरोपी गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 03 May, 2026 06:01 PM

theft case solve

तपा पुलिस ने चोरी के एक महत्वपूर्ण मामले को सुलझाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से बड़ी मात्रा में चोरी किया गया सामान बरामद किया है।

तपा मंडी (गर्ग,शाम): तपा पुलिस ने चोरी के एक महत्वपूर्ण मामले को सुलझाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से बड़ी मात्रा में चोरी किया गया सामान बरामद किया है। इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के लिए एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। इस संबंध में चौकी इंचार्ज बलजीत सिंह ढिल्लों और जांच अधिकारी गुरपियार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एस.एस.पी. बरनाला मोहम्मद सरफराज आलम के निर्देशों के तहत डीएसपी तपा जसकरण सिंह और थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवदीप कौर चहल की अगुवाई में पुलिस टीम ने चोरों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया।

पुलिस के अनुसार यह मामला उस समय सामने आया जब प्रमिंदर सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी जंड वाली गली ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी वर्कशॉप से 20 छोटी मोटरें, चार सबमर्सिबल पंप, तीन-चार स्टार्टर, पंपों की रीलें और अन्य सामान चोरी हो गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गोल्डी कुमार, रोहित कुमार, जसवंत सिंह उर्फ लप्पू और नायब सिंह उर्फ टिंकू शामिल हैं। पुलिस ने इन चारों को नामजद कर गिरफ्तार किया और उनके पास से चोरी किया गया सामान जैसे एक छोटा ग्रेटर, दो कूलरों की छोटी मोटरें, एक जनरेटर का ट्रांसफार्मर, लोहे का ग्रेडर, तार, एक बड़ी मोटर का पंखा और अन्य लोहे का सामान बरामद किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!