Punjab : ठेके से लूटी गई शराब सहित 3 आरोपी काबू, चोरीशुदा मोटरसाइकिल भी बरामद

Edited By Urmila,Updated: 16 Jun, 2026 05:24 PM

three accused apprehended with liquor looted from a shop

गांव बींबड़ी स्थित मालवा एंड कंपनी के शराब ठेके पर गत 5-6 जून की मध्य रात हुई लूट के मामले में भवानीगढ़ पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

भवानीगढ़ (विकास): गांव बींबड़ी स्थित मालवा एंड कंपनी के शराब ठेके पर गत 5-6 जून की मध्य रात हुई लूट के मामले में भवानीगढ़ पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई शराब तथा एक चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद किया है। पुलिस जांच के अनुसार उस रात एक एक्स.यू.वी. कार में सवार 4 अज्ञात व्यक्ति शराब ठेके के अंदर दाखिल हुए थे।

आरोपी ठेके से 10 पेटियां संतरा मार्का शराब, 10 पेटियां बीयर, 22 पेटियां अंग्रेजी शराब तथा 2 मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गए थे। थाना भवानीगढ़ के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर रमनदीप सिंह ने बताया कि तफ्तीश के दौरान मामले में मिठ्ठू सिंह निवासी साधोहेड़ी (पटियाला), मनोज कुमार उर्फ काकू निवासी पटियाला तथा कुलवंत कुमार उर्फ बंटी निवासी नाभा को नामजद किया गया था।

इसके बाद पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर दिलप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी उर्फ कालू निवासी झज्जर (हरियाणा) हाल निवासी नौहरां तथा हरगोपाल उर्फ काका निवासी शेरपुर कलां (लुधियाना) की भूमिका भी सामने आई जिन्हें मामले में नामजद कर लिया गया। पुलिस ने मनोज कुमार उर्फ काकू, दिलप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी उर्फ कालू तथा हरगोपाल उर्फ काका को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया।

रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई शराब की बोतलें, पव्वे तथा बीयर बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि 16 जून को दिलप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी उर्फ कालू की निशानदेही पर एक चोरीशुदा मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया। इस बरामदगी के बाद मामले में बी.एन.एस.एस. की धारा 317(2) की बढ़ौतरी की गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!