3 दिनों से लापता चल रहे युवक की इस हालत में मिली लाश, परिजनों ने दोस्त पर लगाए आरोप

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 08 Sep, 2026 05:11 PM

body of youth missing for 3 days found in this condition

तपा मंडी की वाल्मीकि बस्ती में 22 वर्षीय युवक वरुण कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। 5 सितम्बर से लापता युवक का शव ढिलवां रोड के पास एक गंदे नाले के किनारे बरामद हुआ। इस दुखद घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया...

तपा मंडी (गर्ग, शाम): तपा मंडी की वाल्मीकि बस्ती में 22 वर्षीय युवक वरुण कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। 5 सितम्बर से लापता युवक का शव ढिलवां रोड के पास एक गंदे नाले के किनारे बरामद हुआ। इस दुखद घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतक के पिता बोबी (पुत्र मदन लाल) द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, वरुण पिछले 3 दिनों से लापता था और परिवार लगातार उसकी तलाश कर रहा था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि वरुण अपने दोस्त जस्सा (पुत्र नंद लाल, निवासी बाजीगर बस्ती) के साथ गया था, जिसने उसे नशे की ओवरडोज दे दी। हालत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई और शव को नाले के पास फैंक दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। चौकी इंचार्ज कुलवंत सिंह ने बताया कि परिजनों के बयानों के आधार पर मुख्य आरोपी जस्सा राम और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

यह घटना पंजाब में पैर पसार रही नशे की गंभीर समस्या को एक बार फिर रेखांकित करती है। स्थानीय निवासियों ने नशा तस्करों के खिलाफ कड़े कदम उठाने की मांग की है। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, मृतक वरुण कुमार अपनी 2 बहनों का इकलौता भाई था। पुलिस फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!