Punjab : बस में लगी भीषण आग, मौके पर मची खलबली! जानी नुकसान से बचाव

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 Sep, 2026 06:21 PM

punjab there was a huge fire in the bus

मार्केट कमेटी के नजदीक सब्जी मंडी में खड़ी एक बस में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। इस मौके पर नई दाना मंडी चौकी के इंचार्ज ए.एस.आई. जगदीप सिंह से बात की गई।

सुनाम ऊधम सिंह वाला (बांसल): मार्केट कमेटी के नजदीक सब्जी मंडी में खड़ी एक बस में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। इस मौके पर नई दाना मंडी चौकी के इंचार्ज ए.एस.आई. जगदीप सिंह से बात की गई। उन्होंने बताया कि यह बस एक मुकदमे के सिलसिले में चौकी में उनके पास खड़ी थी। कुछ दिन पहले एक कार्यक्रम के कारण बस को खाली जगह पर यहां पार्क कर दिया गया था।

उन्होंने बताया कि बस के पास कुछ कागज आदि पड़े हुए थे। आशंका है कि किसी व्यक्ति ने वहां जलती हुई सिगरेट या कोई अन्य ज्वलनशील चीज फेंक दी, जिससे कागजों में आग लग गई और देखते ही देखते आग बस तक पहुंच गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण बस को काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति के घायल होने या जानी नुकसान की सूचना नहीं है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, शुरुआती तौर पर आग लगने का कारण जलती हुई सिगरेट से कागजों में आग लगना माना जा रहा है। फिलहाल घटना को लेकर जांच की जा रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!