पंजाबी गायक Gulab Sidhu  के घर के बाहर फायरिंग करने वाले शूटरों का Encounter

Edited By Vatika,Updated: 22 Sep, 2026 01:27 PM

punjabi singer gulab sidhu s shooter encounter

पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर के बाहर फायरिंग कर फरार हुए तीन शूटरों

बरनाला: पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर के बाहर फायरिंग कर फरार हुए तीन शूटरों को बरनाला पुलिस ने कथित एनकाउंटर के बाद काबू कर लिया है।

बता दें कि बीते दिनों गायक के बरनाला के गांव फरवाही स्थित घर के बाहर देर रात 7 से 8 राउंड फायर किए गए थे। इस घटना की वीडियो भी सामने आई थी, जिसमें 3 मोटरसाइकिल सवार गोलियां चलाकर फरार होते नजर आए थे।

अब बरनाला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन तीनों शूटरों को बरनाला-मानसा रोड पर स्थित गांव पखो कलां से काबू कर लिया है। सामने आई जानकारी के अनुसार, पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक शूटर घायल भी हुआ है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!