3 बच्चों की मां को Instagram पर हुआ प्यार, मासूमों को रास्ते से हटाने के लिए रच डाली बड़ी साजिश

Edited By Kamini,Updated: 22 Sep, 2026 05:08 PM

big incident due to love affair on instagram

3 मासूम भाई-बहनों की मौत के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

भवानीगढ़/संगरूर (विकास): भवानीगढ़ में जहरीली मिठाई खाने से 3 मासूम भाई-बहनों की मौत के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कथित तौर पर मिठाई में जहरीला पदार्थ मिलाकर बच्चों को खिला दिया, जिससे इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। 

पुलिस ने मामले में मां को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके कथित प्रेमी की गिरफ्तारी अभी बाकी है। SSP संगरूर डॉ. रवजोत ग्रेवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बखौपीर रोड भवानीगढ़ में जहरीली मिठाई खाने से 3 नाबालिग भाई-बहन जसनूर कौर (लगभग 7 साल), अरमानदीप सिंह (5 साल) और रिहानदीप सिंह (ढाई साल) की इलाज के दौरान मौत हो गई। शुरुआत में मामला फूड पॉइजनिंग से जुड़ा मानते हुए बच्चों के पिता कुलविंदर सिंह निवासी भवानीगढ़ के बयानों पर 174 CrPC के तहत कार्रवाई की गई। SSP ने बताया कि बाद में भवानीगढ़ थाने की पुलिस और बच्चों के पिता ने मामले की अच्छी तरह से जांच की। जांच के दौरान पुलिस को कथित तौर पर पता चला कि कुलविंदर सिंह की पत्नी लवप्रीत कौर के जलालाबाद के रहने वाले हरजीत सिंह के साथ कथित तौर पर नाजायज संबंध थे।

पुलिस का दावा है कि दोनों ने मिलकर बच्चों को रास्ते से हटाने की साज़िश रची और इसी के तहत मिठाई में कथित जहरीला पदार्थ मिलाया गया। इस संबंध में पुलिस ने भवानीगढ़ की रहने वाली लवप्रीत कौर और जलालाबाद (फाज़िल्का) के रहने वाले हरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीमों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए ह्यूमन और टेक्निकल इंटेलिजेंस की मदद ली। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मंगलवार को लवप्रीत कौर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि हरजीत सिंह की तलाश जारी है। SSP ने बताया कि आरोपी महिला को पुलिस रिमांड पर लेकर गहराई से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को पूछताछ के दौरान मामले से जुड़े और भी अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

इंस्टाग्राम पर हुआ संपर्क, प्यार के चक्कर में मासूम बच्चों की मौत

पुलिस जांच के मुताबिक, भवानीगढ़ की रहने वाली लवप्रीत कौर का संपर्क फाजिल्का के रहने वाले हरजीत सिंह से इंस्टाग्राम के जरिए हुआ था। पुलिस का दावा है कि सोशल मीडिया के जरिए बने कथित प्रेम संबंधों के चलते दोनों ने बच्चों को रास्ते से हटाने की साजिश रची। इस घटना के बाद यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। वहीं, कुलविंदर सिंह का परिवार गहरे सदमे में है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!