Edited By Vatika,Updated: 26 Mar, 2026 09:56 AM

शहर के पॉश इलाके मल्हार रोड पर स्थित नामी गारमेंट्स स्टोर 'ऑक्टेव' (Octave Apparels) में भरोसे
लुधियाना (राज): शहर के पॉश इलाके मल्हार रोड पर स्थित नामी गारमेंट्स स्टोर 'ऑक्टेव' (Octave Apparels) में भरोसे के कत्ल का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां स्टोर के मैनेजर ने ही अपनी पद का फायदा उठाते हुए फर्म को लाखों रुपये का आर्थिक चूना लगा दिया। थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने आरोपी मैनेजर दीपक के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, यह पूरी धोखाधड़ी जालंधर बाईपास स्थित 'ऑक्टेव अपीयरल्स' की मल्हार रोड ब्रांच (स्टारबक्स के ऊपर) में अंजाम दी गई। फर्म के मालिक गंगा सिंह पडिहार की शिकायत पर पुलिस ने गहन जांच के बाद यह कार्रवाई की है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी दीपक कुमार उनके स्टोर पर बतौर मैनेजर तैनात था, जिस पर उन्हें पूरा भरोसा था।
आरोपी दीपक कुमार ने स्टोर मैनेजर रहते हुए शातिराना तरीके से गबन को अंजाम दिया। जांच में सामने आया कि आरोपी स्टोर के गल्ले से पैसे चोरी करता था। इतना ही नहीं, उसने फर्म की जानकारी के बिना भारी मात्रा में स्टॉक को बिना बिल के ही ग्राहकों को बेच दिया और उसकी रकम अपनी जेब में डाल ली। इस हेराफेरी और रिकॉर्ड में गड़बड़ी करके आरोपी ने फर्म को करीब 4,41,750/- रुपये का मोटा आर्थिक नुकसान पहुंचाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ने जिस तरह से स्टॉक और कैश में हेरफेर की है, उसकी गहराई से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।