चुनावी घोषणा पत्र में पंजाब मॉडल की झलक देखने को मिलेगी

Edited By Urmila,Updated: 10 Jan, 2022 10:16 AM

a glimpse of the punjab will be seen in the election manifesto

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों का ऐलान जल्द किया जाएगा। हम सोच-समझकर फैसला लेंगे।

चंडीगढ़ (अश्विनी कुमार): पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों का ऐलान जल्द किया जाएगा। हम सोच-समझकर फैसला लेंगे। वैसे भी कांग्रेस हमेशा अंत में ही अपने उम्मीदवारों का ऐलान करती है। रविवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करते हुए सिद्धू ने कहा कि इस बार पंजाब कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र कुछ चुनिंदा घोषणाओं तक सीमित रहेगा। इस घोषणा पत्र में पंजाब मॉडल की भी झलक देखने को मिलेगी। इस बार घोषणा पत्र में 250 वायदे नहीं किए जाएंगे बल्कि कुछ चुनिंदा घोषणाएं होंगी, जिन्हें पूरा किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः पटियाला में वारदात: तेजधार हथियार के साथ किया नौजवान का कत्ल

सिद्धू ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह को हटाने के बाद पंजाब में कांग्रेस ने जनता का विश्वास दोबारा प्राप्त किया है। पंजाब कांग्रेस जिला, बूथ स्तर पर वर्करों व नेताओं से तालमेल करके एक ऑनलाइन प्रचार मुहिम के लिए तैयार है। आज से इसका आगाज भी कर दिया गया है। इस दौरान सिद्धू ने प्रशासनिक सुधार के एजेंडे का ऐलान करते हुए सरकारी सेवाओं को डिजिटल करके एक डिजिटल पंजाब बनाने संबंधी अपना नजरिया पेश किया।

यह भी पढ़ें: फिर से बरपा कोरोना का कहर : राज्य में कोरोना के नए केसों का आंकड़ा पहुंचा इतना, 9 की मौत

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सोशल मीडिया वॉर रूम में पहले ही 10 हजार से ज्यादा व्हाट्सएप ग्रुप हैं और हम फेसबुक सहित अन्य डिजिटल माध्यमों से बूथ स्तर तक अपनी बात लोगों तक पहुंचाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही एक व्हाट्सएप सेवा के जरिए पंजाब के लोगों को पंजाब मॉडल के बारे में जानकारी प्रदान करने और सुझाव मांगने का प्लान जारी किया जाएगा। पंजाब मॉडल जल्द ही प्रशासनिक सुधार सामने लाएगा। एक डिजिटल पंजाब बनाने का लक्ष्य रखा जाएगा, जहां 150 से ज्यादा सरकारी सेवाएं डिजिटल माध्यम से उपलब्ध करवाई जाएंगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!