पंजाब: Cylinder ना मिलने पर फूटा लोगों का गुस्सा, Main Road कर दिया जाम...

Edited By VANSH Sharma,Updated: 27 Mar, 2026 07:20 PM

public outrage erupts over non availability of cylinders main road blocked

गैस सिलेंडर की लंबे समय से चल रही किल्लत को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

फगवाड़ा: फगवाड़ा (होशियारपुर रोड) में गैस सिलेंडर की लंबे समय से चल रही किल्लत को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। एचपी गैस एजेंसी के बाहर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। घंटों इंतजार के बावजूद सिलेंडर न मिलने पर लोगों ने नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर दी।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि उन्होंने डेढ़ से दो महीने पहले ही गैस सिलेंडर बुक कराया था, लेकिन अब तक डिलीवरी नहीं मिली। लोगों ने आरोप लगाया कि एजेंसी अक्सर शटर बंद रखती है और कर्मचारी फोन का जवाब भी नहीं देते। गुस्साए लोगों ने गैस सिलेंडर सड़क पर रखकर धरना दिया, जिससे होशियारपुर रोड पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और लंबा जाम लग गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। डीएसपी ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर समस्या का जल्द समाधान करने का भरोसा दिया, जिसके बाद लोगों ने धरना समाप्त कर दिया। इंस्पेक्टर दमनप्रीत सिंह ने बताया कि गैस एजेंसी मालिकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नोटिस लगाकर स्पष्ट करें कि किस तारीख तक की बुकिंग पर सिलेंडर दिया जाएगा, ताकि लोगों को परेशानी न हो।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उन्होंने डेढ़ महीने पहले गैस बुक कराई थी, लेकिन अब तक सिलेंडर नहीं मिला और फोन करने पर भी कोई जवाब नहीं मिलता। उनका कहना है कि पिछले 15 साल में पहली बार ऐसी परेशानी देखने को मिली है। फिलहाल पुलिस की समझाइश के बाद स्थिति सामान्य हो गई है, लेकिन लोगों में समय पर गैस सिलेंडर मिलने को लेकर अब भी असमंजस बना हुआ है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!