Edited By Kalash,Updated: 25 Mar, 2026 10:38 AM

जालंधर के पॉश एरिया मॉडल टाउन व आसपास के इलाके के लोगों को आज बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
पंजाब डेस्क : जालंधर के पॉश एरिया मॉडल टाउन व आसपास के इलाके के लोगों को आज बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। खबर सामने आई है कि आज यानि बुधवार को मॉडल टाउन व आसपास के इलाके में पानी की सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान सिर्फ 9-10 बजे तक ही पानी आएगा और बाद में सप्लाई बंद कर दी जाएगी। इसके बाद अगले दिन यानी वीरवार को सुबह पानी आएगा।
इलाके की पार्षद ने इसकी पुष्टी की है। बता दें कि लतीफपुरा इलाके में कुछ जरूरी काम के लिए ये कदम उठाया गया है। इस कारण जालंधर के पॉश एरिया मॉडल टाउन, लतीफपुरा और आसपास के इलाके प्रभावित होंगे और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here