दुकानदार सावधान! QR Scan से पेमेंट का बड़ा खेल, घटना CCTV में रिकॉर्ड

Edited By Kamini,Updated: 13 Mar, 2026 06:40 PM

shopkeepers alert

दुकानदार ने इस घटना की शिकायत थाना 8 की पुलिस देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

जालंधर: शहर से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां स्कैनर से पेमेंट करने का झांसा देकर ग्राहक फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के अमन नगर में 2 युवक दुकानदार वैभव कोहली से एयरपॉड्स खरीदने के लिए आए। इस दौरान उन्होंने स्कैनर से पेमेंट का झांसा देकर फरार हो गए।

इस संबंधी जानकारी देते हुए दुकानदार वैभग कोहली ने बताया कि, अमन नगर में ब्रदर मोबाइल प्वाइंट नेट कैफे के नाम से दुकान चलाता है। गत दिन वीरवार शाम वह अपनी दुकान पर मौजूद था, इसी दौरान 2 युवक बाइक पर सवार होकर आए और उससे एयरपॉड्स मांगने लगे। दुकानदार ने युवकों को एयरपॉड्स दिखाए। इस दौरान एक युवक दुकान से बाहर चला गया और दूसरा युवक एयरपॉड्स देखने के बाद ऑनलाइन पैसे भेजने का कहकर स्कैनर मांगने लगा तो उसने स्कैनर युवक को दे दिया। इसके बाद युवक पेमेंट का झांसा देकर बाइक पर बैठकर फरार हो गया। दुकान पर ग्राहक ज्यादा होने के चलते ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को चेक नहीं कर पाया।

युवकों के जाने के बाद जब दुकानदार ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को चेक किया तो पता चला कि युवक बिना पैसे दिए बड़ी आसानी से घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि, युवकों को इस बात का पता था कि दुकान के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं इसलिए उन्होंने चेहरे को झुका कर ही रखा ताकि चेहरा कैमरों में कैद न हो सकें। दुकानदार ने इस घटना की शिकायत थाना 8 की पुलिस देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!