राधा स्वामी डेरा ब्यास प्रमुख की पत्नी का अंतिम संस्कार अब 6 को

Edited By swetha,Updated: 03 Dec, 2019 12:58 PM

radha swami dera beas chief s wife s funeral now on 6th

राधा स्वामी डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिन्दर सिंह ढिल्लों की धर्मपत्नी शबनम कौर ढिल्लों, जिनका इंगलैंड में देहांत हो गया था, का अंतिम संस्कार अब 6 दिसम्बर को डेरा ब्यास में दोपहर 12 बजे होगा।

बाबा बकाला साहिब (राकेश): राधा स्वामी डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिन्दर सिंह ढिल्लों की धर्मपत्नी शबनम कौर ढिल्लों, जिनका इंगलैंड में देहांत हो गया था, का अंतिम संस्कार अब 6 दिसम्बर को डेरा ब्यास में दोपहर 12 बजे होगा।

PunjabKesari

डेरा सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पहले उनका संस्कार 4 दिसम्बर को होना तय किया गया था, परन्तु बाबा जी के सत्संग संबंधी व्यस्तताओं के कारण और मृतक देह को भारत लाने के लिए कार्रवाई पूरी करने के कारण अब उनका संस्कार 6 दिसम्बर को डेरा ब्यास में ही किया जाएगा।

PunjabKesari

लंदन में हुआ था ऑप्रेशन

शबनम ढिल्लों  का पेट की बीमारी के चलते लंदन के अस्पताल में ऑप्रेशन हुआ था लेकिन उसके बाद तबीयत बिगड़ गई।  
PunjabKesari

 
90 देशों में राधा स्वामी सत्संग सेंटर
राधा स्वामी सत्संग ब्यास की स्थापना 1891 में की गई थी, जिसका उद्देश्य लोगों को धार्मिक संदेश देना है। यह संस्था दुनिया के 90 देशों में फैली हुई है, जिसमें यू.एस.ए., स्पेन, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका और कई देश शामिल हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!