Edited By Kalash,Updated: 21 Sep, 2026 10:10 AM

बंगा के मुख्य मार्ग पर स्थित सहोता लॉटरी स्टॉल से देर शाम 5 बजे खरीदे गए सिक्किम राज्य सरकार के गणेश चतुर्थी बंपर के तीन करोड़ के इनाम वाले टिकट ने एक प्रवासी मजदूर को शाम 6 बजे करोड़पति बना दिया।
बंगा/फगवाड़ा (राकेश अरोड़ा): बंगा के मुख्य मार्ग पर स्थित सहोता लॉटरी स्टॉल से देर शाम 5 बजे खरीदे गए सिक्किम राज्य सरकार के गणेश चतुर्थी बंपर के तीन करोड़ के इनाम वाले टिकट ने एक प्रवासी मजदूर को शाम 6 बजे करोड़पति बना दिया। जीतने वाले की पहचान पश्चिम बंगाल के रहने वाले मधु सिंह पुत्र कनकू सिंह के रूप में हुई है। जैसे ही उसे यह सूचना मिली तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मधु सिंह शहीद भगत सिंह नगर जिले के गांव खटकड़ कलां में किसान रणजीत सिंह के खेतों में लंबे समय से अपनी पार्टी के साथ मजदूरी का काम करता है। यह लॉटरी रिजल्ट घोषित होने से ठीक एक घंटा पहले खरीदी गई थी और रिजल्ट घोषित होते ही यह खुशखबरी सहोता लॉटरी तक पहुंच गई।
उन्होंने जब अपने ग्राहक को सूचित किया तो वह अपने साथियों सहित बंगा पहुंचा। उसके करीबियों ने बताया कि मधु बहुत अच्छे स्वभाव का है और मेहनत में विश्वास रखता है। सहोता लॉटरी स्टॉल के मालिक सागर के मुताबिक वे अगले प्रोसेस के लिए लुधियाना जा रहे हैं, जहां वे जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा करेंगे। उन्होंने कहा कि अब तक के इतिहास में बंगा हलके में इतना बड़ा इनाम पहली बार निकला है। इस मौके पर उन्होंने 3 करोड़ के विनर मधु सिंह का मुंह मीठा करवाया और केक काटवाया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here