Edited By Kalash,Updated: 16 Sep, 2026 04:41 PM

फेक आई.डी. बना कर सोशल मीडिया पर भद्दी शब्दावली का प्रयोग करके परिवार को बदनाम करने वाले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
नवांशहर (त्रिपाठी): फेक आई.डी. बना कर सोशल मीडिया पर भद्दी शब्दावली का प्रयोग करके परिवार को बदनाम करने वाले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। साईबर क्राईम पुलिस को दी शिकायत में सुनीता कटारिया पुत्री जरनैल सिंह ने बताया कि वह तलाकशुदा है तथा पिछले 12 वर्षों से अपने मायका परिवार में रह रही है। उसने बताया कि उसके भाई सुनील कटारिया की 2021 में शादी हुई थी जिस उपरान्त वह अपनी पत्नी के साथ स्टडी वीजे पर इंग्लैंड चला गया था। इंग्लैंड में जाकर उसकी पत्नी कही ओर रहने लग पड़ी।
उसने आरोप लगाया कि उसके भाई की पत्नी ने फेक आईडिया बना कर उन्हें सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक भाषा लिख कर बदनाम कर रही है। जिससे उसकों तथा उसके परिवार मानसिक तौर पर दबाव है तथा परेशानी हो रही है। उसने बताया कि सोशल मीडिया पर डाली जा रही भद्दी शदाब्ली से उनके परिवार की बदनामी हो रही है। पुलिस को दी शिकायत में उसने सोशल मीडिया एकाऊंट से उक्त आई.डी. को बंद करवाने तथा आरोपियों के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
पुलिस ने बताया कि दौराने जांच इंस्टाग्राम आई.डी. जो एक्टिव है उसका रिकार्ड नोटिस तहत भेज कर मैटा प्लेटफार्म से मंगवाया गया है जिसमें जो वैरीफाईड मोबाइल नंबर आया है जिसे जांच दौरान वाचकर अगली कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर मोबाइल फोन प्रयोग कर रहे अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 79,61 (2) बी.एन.एस.,67,66 -सी,66-डी आई.टी. एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here