शाही परिवार से मिलने नाभा पहुंचे डेरा ब्यास प्रमुख, दर्शन को उमड़ी संगत

Edited By Kamini,Updated: 10 Sep, 2026 07:41 PM

dera beas chief arrives in nabha

डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज अचानक नाभा के हीरा महल में शाही परिवार से मिलने पहुंचे।

नाभा (राहुल खुराना): डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज अचानक नाभा के हीरा महल में शाही परिवार से मिलने पहुंचे। इस बीच, जैसे ही इस मुलाकात की खबर शहरवासियों को मिली, बड़ी संख्या में संगत हीरा महल पहुंचने लगे और बाबा गुरिंदर सिंह की एक झलक पाने के लिए हीरा महल के बाहर खड़े हो गए। डेरा ब्यास प्रमुख ने करीब डेढ़ घंटे तक हीरा महल में रानी प्रीति सिंह और उनके परिवार से मुलाकात की।

PunjabKesari

इस मौके पर संगत ने कहा कि बाबा गुरिंदर सिंह आज हीरा महल पहुंचे हैं। हम उनकी एक झलक पाने के लिए पहुंचे हैं। यहां यह बताना जरूरी है कि नाभा के हीरा महल में डेरा ब्यास प्रमुख की शाही परिवार से यह पहली मुलाकात नहीं है। इससे पहले भी बाबा गुरिंदर सिंह कई बार शहीद परिवार से मिल चुके हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!