यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी ने शेयर किया वीडियो, बोली- 'अपने ही घर में सेफ नहीं'

Edited By Kalash,Updated: 22 Sep, 2026 12:36 PM

payal malik share rise safety concern

विवादों में रहने वाले यूट्यूबर अरमान मलिक की पत्नी पायल मलिक ने एक वीडियो शेयर किया है।

पंजाब डेस्क: विवादों में रहने वाले यूट्यूबर अरमान मलिक की पत्नी पायल मलिक ने एक वीडियो शेयर किया है। इसके बाद वह एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। जानकारी के अनुसार पायल मलिक ने वीडियो शेयर कर आरोप लगाए हैं। उसने दावा किया कि उनके घर के पास स्थित एक Airbnb पर देर रात तक पार्टियां होती हैं और तेज आवाज में म्यूजिक बजाने के साथ लोग शराब की बोतलें लेकर पहुंचते हैं। उसने बताया कि वह कई बार प्रॉपर्टी के मालिक से इस संबंध में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।

पायल ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बाद उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां भी मिलने लगी है। उसने दावा किया कि प्रॉपर्टी मालिक उनके घर एक व्यक्ति के साथ पहुंचा जिसके पास बंदूक थी। वहीं उस दौरान घर में मौजूद कुछ युवकों के साथ मारपीट भी की गई। पायल ने कहा कि उनका परिवार लगातार डर के माहौल में रह रहा है और उन्हें अपने ही घर में सेफ महसूस नहीं हो रही। उसने पंजाब पुलिस और मुख्यमंत्री भगवंत मान से मामले में हस्तक्षेप करते हुए परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!